रेहाना फातिमा ने टॉपलेस होकर अपने बच्चों से बनवाई पेंटिंग, केस...

केरल की विवादित सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रेहाना फातिमा ने अपने नाबालिग बच्चों से अपने अर्द्धनग्न शरीर पर पेंटिंग करवाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचाए हुए है जिसके बाद पुलिस ने रेहाना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि भाजपा के ओबीसी मोर्चा के नेता ए.वी. अरुण प्रकाश की ओर से मंगलवार को मिली शिकायत के आधार पर तिरुवाला पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून और किशोर न्याय कानून के तहत मामला दर्ज किया है।


 

Comments